नूरपूर - शिक्षा व स्पोर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरआर पब्लिक स्कूल को मिला 5 सितारा श्रेणी के स्कूलों में स्थान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 13, 2022

नूरपूर - शिक्षा व स्पोर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरआर पब्लिक स्कूल को मिला 5 सितारा श्रेणी के स्कूलों में स्थान

newsindia17

आर आर पब्लिक स्कूल को ग्लोबल टॉक एजुकेशन फाउंडेशन और सीईडी फाउंडेशन द्वारा विद्यालय को शिक्षा और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पांच सितारा श्रेणी के स्कूलों के रूप में स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। जिसको लेकर विद्यालय के समस्त अध्यापक -अध्यापिकाओ सहित जिले के समस्त शिक्षण संस्थाओं ने विद्यालय की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं भेंट की है।
 

कल शनिवार को आर आर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता को नई दिल्ली में ग्लोबल टॉक एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मालदीव के शिक्षा मंत्री श्री अब्दुल्ला रशीद अहमद, श्री आर पी सिंह, संयुक्त सचिव (कुशल विकास एजुकेशन डिपार्टमेंट, सीबीएसई)  द्वारा सीईडी फाउंडेशन के माध्यम से पांच सितारा श्रेणी के स्कूलों के रूप में स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने बताया कि सीईडी संस्था द्वारा इस पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश से काफी सारे श्रेष्ठतम विद्यालय को चुना था जिसमें बिजनौर जनपद से आर आर पब्लिक स्कूल नूरपुर को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए साल 2021 के लिए यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। विद्यालय को यह पुरस्कार विगत 3 वर्षों का कक्षा 10 व कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम, खेल के क्षेत्र में सीबीएसई की जोनल शूटिंग चैंपियनशिप एवम राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं को सफल और बढ़िया ढंग से आयोजित करा कर हासिल की गई विशेष उपलब्धियां, कोविड-19 महामारी के समय में बच्चों को दी गई निरंतर शिक्षा में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने पर दिया गया है। 

फाउंडर चेयरमैन डॉ मनुजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस विद्यालय का मूल उद्देश्य उच्च स्तरीय शिक्षा, सामाजिक चेतना एवं समाज कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देना है। विद्यालय को मिली इस विशेष उपलब्धि से जिले के समस्त शिक्षण संस्थाओं में खुशी का माहौल है क्योंकि इस उपलब्धि से जिले व शहर का नाम रोशन हुआ है। विद्यालय की सफलता पर समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं, शिक्षण संस्थाओं, पत्रकार बंधुओं,अभिभावकों,छात्र-छात्राओं, शुभचिंतकों व गणमान्य नागरिकों ने अपनी शुभकामनाएं भेंट की है। 
web counter
अभी तक पाठक संख्या