बिजनौर - खेत में अजगर निकलने पर मचा हड़कंप, युवक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 13, 2022

बिजनौर - खेत में अजगर निकलने पर मचा हड़कंप, युवक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा


आज रविवार की सुबह थाना मंडावर अंतर्गत गाँव रतनपुर रियाया में एक खेत में अजगर मिलने से हड़कम्प मच गया। बाद में एक ग्रामीण ने साहस  परिचय देते हुए अजगर को पकड़ कर एक बोरी में बंद कर दिया। इसके बाद अजगर को वन विभाग को सौंप दिया गया


प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना मंडावर अंतर्गत गाँव रतनपुर रियाया निवासी योगेंद्र का खेत नहर की किनारे है। आज रविवार की सुबह उसके खेत में अचानक ही एक अजगर निकल आया। अजगर मिलने पर लोगो में की भीड़ मौके पर जुट गयी। ग्रामीणों तुरंत ही पुलिस व वन विभाग को अजगर मिलने की सूचना दी। पुलिस अथवा वन विभागकर्मियों के मौके पर पहुँचने से पूर्व ही अजगर धीरे धीरे पास की झाड़ियों की ओर सरकने लगा। इसी बीच गाँव निवासी पवन ने साहस का परिचय देते हुए गाँव के ही कपिल कुमार के साथ मिलकर अजगर को पकड़ लिया और बोरी में बंद कर दिया। अजगर के बोरी में बंद हो जाने पर ग्रामीणों ने राहत की साँस ली। 


बोरी में बंद करे गए अजगर को ग्रामीणों ने मौके पर पहुँची पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने इस साहसिक कार्य के लिए पवन की सराहना की।   

web counter
अभी तक पाठक संख्या