स्योहारा थाना क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा बनाये जा रहे एक अर्धनिर्मित बारात घर में शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मुस्लिम रीति के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्योहारा थाना क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा एक बारात घर का निर्माण कराया जा रहा है। आज इस बारात घर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त शानू आयु 30 वर्ष पुत्र अतीक निवासी ग्राम सरकड़ा, थाना क्षेत्र धामपुर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुँचे मृतक के परिजनों में से इस शबनम खातून ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था। इसी कारण उसे घर से निकाल दिया गया था। वह यही पड़ा रहता था। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शानू का शव उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाध्यक्ष स्योहारा राजीव चौधरी ने बताया कि मृतक बीमार था और शराब पीने का आदि था। बताया गया कि उसके दोनों फेफड़े खराब हो चुके थे। वह इधर उधर से माँग कर खा लेता था। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
अभी तक पाठक संख्या |