बिलासपुर - बंदरो के हमले में छत से गिरकर किशोर घायल, नगर पंचायत पर लगाया शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप

बिलासपुर - बंदरो के हमले में छत से गिरकर किशोर घायल, नगर पंचायत पर लगाया शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप

आज सोमवार को जनपद रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में बंदरो द्वारा हमला किये जाने पर एक किशोर छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। किशोर के परिजनों ने उसे उपचार हेतु एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहाँ किशोर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर जिले के उपनगर केमरी का निवासी फैजान कुरैशी आयु 17 वर्ष पुत्र इस्लाम कुरैशी आज सोमवार की दोपहर घर की छत पर बैठा था। इस दौरान वहाँ पहुँचे बंदरो के एक झुण्ड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बंदरो द्वारा किये गए हमले से वहाँ चीख पुकार मच गयी। बंदरो के हमले से बचाने हेतु जब तक परिजन ऊपर पहुँचते तब तक  बचाव करने के दौरान फैजान पैर फिसलने पर छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। फैजान की माँ के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर मौहल्लेवासियों की भीड़ जुट गयी। परिजन फैजान को उपचार हेतु एक निजी चिकित्सक के यहाँ ले गए। जहाँ से उसे जूनानगर स्थित सहारा हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। 


फैजान के परिजनो ने बताया कि इस हादसे में किशोर के एक हाथ व पैर में फ्रैक्चर हुआ है। दूसरी ओर केमरी के निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरो का आतंक लगातार व्याप्त है। यहाँ आये दिन बंदर किसी न किसी पर हमला कर रहे है। इस सम्बन्ध में नगर पंचायत प्रशासन को शिकायती पत्र भी दिया गया है मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या