खेल डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में (85 गेंदों पर 101) की शतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने नौ चौके और छह छक्के लगाए।
इस पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक दिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के के मामले में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा के अब 241 वनडे मैचों में 273 छक्के हो गए हैं।
जबकि सनथजयसूर्या ने 445 वनडे मैचों की 433 पारियों में 270 छक्के लगाए थे। एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। जिन्होंने 398 वनडे मैचों की 369 पारियों सर्वाधिक 351 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल ने 301 मैचों की 294 पारियों ने 331 छक्के लगाए थे।