Random Posts

test

नहटौर - कार्य में लापरवाही उजागर होने पर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक व उप निरीक्षक को किया निलंबित

newsindia17

गत दिवस नहटौर थाना क्षेत्र में सरेशाम हुई युवक की हत्या व कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने प्रभारी निरीक्षक व क्षेत्रीय उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर सूचना दी गयी है।


गत देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार कल सोमवार की शाम नहटौर थाना क्षेत्र में हुई किसान की हत्या में स्थानीय पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। मृतक जबर सिंह की माँ शकुंतला देवी के अनुसार उनका अपने सगे भतीजे विजयपाल के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते अमरपाल, प्रताप, विकांशु, बबलू व कपिल ने जबर सिंह की हत्या की है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार उक्त विवाद निस्तारण हेतु चिन्हित था परन्तु स्थानीय पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कल सोमवार को जबर सिंह की हत्या के उपरांत इस मामले में थाना नहटौर में शकुंतला देवी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी है।


उक्त प्रकरण में स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक नहटौर सुशील कुमार व क्षेत्रीय प्रभारी उप निरीक्षक प्रशांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

                     क्लिक करे और पढ़े कैसे लगा पुलिस पर लापरवाही का आरोप  

                    ग्रामीण की सरेशाम गोली मारकर हत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.