बढ़ापुर - नगर पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुँचे अपर जिलाधिकारी, अव्यवस्थाएं मिलने पर हुए नाराज, दिए आवश्यक निर्देश
आज गुरुवार को अपर जिलाधिकारी बिजनौर व उपजिलाधिकारी नगीना ने बढ़ापुर नगर पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त न पाए जाने पर कर्मचारियों को अधिकारियो की नाराजगी का सामना करना पड़ा। अधिकारियो द्वारा नगर पंचायत कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाये रखने व अभिलेखों को अपडेट रखने की हिदायत दी गयी।
आज गुरुवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह एवं उपजिलाधिकारी नगीना शैलेंद्र कुमार द्वारा नगर पंचायत बढ़ापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत कार्यालय परिसर में भरा पानी व गंदगी के ढेर को देखकर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई व मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना व अन्य पंचायत कर्मचारी को साफ सफाई हेतु दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा पंचायत कार्यालय परिसर में जगह-जगह डाले गए कबाड़ को एकत्रित कर एक चिन्हित स्थान पर डालकर उसको डिस्पोज करने हेतु कहा गया।
पंचायत कार्यालय में अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान कार्यालय पर तैनात स्थाई सफाई कर्मचारियों के पंजिका रजिस्टर में कमी पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अभिलेखों को अपडेट रखने हेतु भी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर पंचायत के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना, लिपिक मदनपाल सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अभी तक पाठक संख्या |