बरेली - प्रेमी राम की खातिर मजहब की दीवार तोड़कर फराह अंसारी बनी जानकी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, दिसंबर 30, 2023

बरेली - प्रेमी राम की खातिर मजहब की दीवार तोड़कर फराह अंसारी बनी जानकी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

www.newsindia17.com

इश्क न देखे जात पात वाली पुरानी कहावत आज बरेली में फिर से उस समय चरितार्थ हो गयी जब एक मुस्लिम युवती ने मजहब की दीवार तोड़कर सनातन धर्म अपना कर अपने हिन्दू प्रेमी से विवाह कर लिया। इतना ही नहीं फराह नामक इस युवती ने अपने प्रेमी राम को पाने के बाद अपना नाम बदलकर जानकी रख लिया। युवती के द्वारा उठाये गए इस कदम से उसके मायके वाले उसके दुश्मन बन गए है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


उक्त प्रकरण में भुता थाना क्षेत्र के निवासी राम ने बताया कि स्कूल के दिनों ने उसकी फराह अंसारी नाम की एक युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों की ये दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गयी। स्कूल आठवीं कक्षा तक था और इसके बाद दोनों ने अलग अलग स्कूलों में प्रवेश लिया था। फराह के परिजनों ने हाई स्कूल के बाद उसकी पढ़ाई बंद करा दी जबकि राम ने एमए किया है। इस दौरान फराह के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हो गयी। फराह के परिजनों ने पूरनपुर निवासी एक युवक से उसका रिश्ता भी तय कर दिया। फराह को ये लड़का पसंद नहीं था और उसने इसका विरोध भी किया।


फराह के विरोध करने पर 3 दिन पूर्व उसकी माँ व मामा ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और गला भी दबाया। घटना का पता लगने पर राम मौके पर पहुंचा और विरोध किया था। परिजनों से तंग आ चुकी फराह आज शनिवार की सुबह 11 बजे प्रेमी राम के पास पहुंची और शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों ने थाने के सामने स्थित मंदिर में हिन्दू रीति से विवाह कर लिया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। फराह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में मायके वालो से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या