नौंगावा सादात/ जिला अमरोहा - राह चलती महिला को जबरन घर में ले जाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

जनपद अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र से रिश्तेदारी में जा रही एक विवाहिता को जबरन घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला द्वारा इस हरकत का विरोध किये जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी किसान की पत्नी कल सोमवार की दोपहर अपने मामा के यहाँ जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी अबरार ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन पड़ोसी के घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला द्वारा विरोध किये जाने पर आरोपी अबरार ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर कुछ स्थानीय निवासी मौके की ओर दौड़े। लोगो को आता देख आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया।


घटना के बाद घर पहुंची महिला ने आपबीती परिजनों कोई बताई। इसके बाद आज मंगलवार को पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की। थानाध्यक्ष नौगावा सादात प्रेमपाल सिंह ने बताया कि महिला द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी अबरार के खिलाफ सुंसगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

website counter
अभी तक पाठक संख्या