धामपुर - 3 दिन पूर्व गायब हुए व्यक्ति का शव झाड़ियों में पड़ा मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा

www.newsindia17.comआज बुधवार को धामपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व गायब हुए व्यक्ति का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। शव पड़ा मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश आयु 55 वर्ष, निवासी ग्राम आनंदखेड़ी, थाना कोतवाली देहात गत 16 अक्टूबर को कोल्हू पर काम करने आया था। सुरेश ने 20 अक्टूबर को कोल्हू मालिक से 500 रूपये लिए थे और घर जाने को कहकर निकला था। इसके बाद सुरेश वापस कोल्हू पर नही पहुंचा था। आज 3 दिन बाद सुरेश का शव नूरपुर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। सुरेश की पुत्री मोनिका ने पुलिस को बताया कि उनकी करवा चौथ के दिन पिता से बात हुई थी। बातचीत के दौरान सुरेश ने बताया था कि उसका बिट्टू नाम के एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ है। उसके बाद सुरेश न घर आया और न ही कोल्हू पर पहुँचा। मोनिका के अनुसार सुरेश शराब भी पीता था।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धामपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच के मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नही मिले है। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही दी गयी है। 
visitor counter
अभी तक पाठक संख्या