मेरठ की लोहियानगर पुलिस ने कल शुक्रवार की रात कब्रिस्तान मे गौकशी कर रहे एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। मौके पर मौजूद रहा दूसरा बदमाश अंधरे का फ़ायदा उठाकर भागने मे सफल रहा गोली लगने पर घायल हुए एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए बदमाश के पास से अवैध तमंचा, कारतूस व गौकशी के उपकरण बरामद किये है।
लोहियानगर पुलिस को कल शुक्रवार की देर रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गाँव नरहेडा के कब्रिस्तान मे कुछ बदमाश गौकशी करने की फ़िराक मे है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर बदमाशो को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। पुलिस को आता देख बदमाशो ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी फायरिंग मे एक बदमाश पैर मे गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने इस घायल हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी अँधेरा का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार हुए बदमाश ने पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे अपना नाम नदीम उर्फ़ भूरा निवासी ऊँचा सद्दीक, थाना क्षेत्र लिसाड़ी गेट व फरार हुए साथी का नाम आसिफ निवासी गाँव पीपलीखेड़ा बताया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए बदमाश के पास से अवैध तमंचा, कारतूस व गौवध के उपकरण बरामद किये है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया बदमाश नदीम लिसाड़ी गेट थाने का गैंगस्टर है। उस पर गौकशी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। एसपी ने बताया कि फरार हुए नदीम के साथी आसिफ का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम उसकी तलाश मे जुटी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |