मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - कमेटी के पैसे को लेकर हुए विवाद मे चली गोली राहगीर को लगी, 2 महिलाओ समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

आज मंगलवार की सुबह कमेटी के पैसे को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। ये गोली मौके से गुजर रहे एक राहगीर को जा लगी। गोली लगने पर घायल हुए राहगीर को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले मे 2 महिलाओ समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फायर करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।


उक्त मामले मे सतीश प्रजापति, निवासी मौहल्ला हाथी वाला मंदिर, कानूनगोयान द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया है कि उसने अपने कुछ साथियो के साथ मिलकर संजीव रस्तौगी के पास 40 हजार रूपये की एक कमेटी (लॉटरी) डाली हुई थी। आरोप है कि कुछ समय पूर्व संजीव रस्तौगी कमेटी के पैसे लेकर भाग गया। इसके बाद से कानूनगोयान स्थित उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। आज मंगलवार की सुबह सतीश रस्तौगी की पत्नी बबीता रस्तौगी अपने देवर संजय रस्तौगी व देवरानी कविता रस्तौगी के साथ मकान से सामान निकालने आयी थी। इस बारे मे पता लगने पर सतीश की पत्नी ममता मौके पर पहुँची और पैसे वापस करने को कहा। इसी को लेकर दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। सतीश का आरोप है कि बबीता रस्तौगी, उसकी देवरानी कविता रस्तौगी व देवर संजय रस्तौगी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना मिलने पर सतीश प्रजापति भी मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान संजय रस्तौगी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। रिवाल्वर से निकली ये गोली मंदिर जा रहे अभिजीत भटनागर के पैर मे जा लगी। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए अभिजीत भटनागर को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। सतीश प्रजापति द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने 2 महिलाओ समेत 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फायर करने वाले आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। 

free web counter
अभी तक पाठक संख्या