हसनपुर/जिला अमरोहा - तहेरे भाई ने जंगल मे ले जाकर 9 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, घायल अवस्था मे छोड़कर हुआ फरार

www.newsindia17.com

जिला अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। बालिका को गंभीर हालत मे उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है। 


उक्त घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव से जुड़ी है। कल शुक्रवार की रात करीब 11 बजे रिश्ते का तहेरा भाई आयु 20 वर्ष अपनी 9 वर्षीय बहन को आंधी के कारण खेत पर बिखरे गेंहू एकत्र करने को कहकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद देर रात लगभग 12 बजे बालिका रोती हुई अपने घर वापस आयी। परिजनो द्वारा रोने का कारण पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे मे बताया। बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए परिजनो ने उसे उपचार हेतु एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया।


परिजनो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। आरोपी फ़िलहाल घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश मे जुटी है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या