![]() |
शव रखकर हंगामा करते परिजन व ग्रामीण, इनसेट में मृतक की फाइल फोटो |
आज सोमवार की सुबह जिला मेरठ के जानी थाना क्षेत्र मे एक युवक का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। युवक के सिर में गोली लगी हुई थी। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सीओ व अन्य पुलिस अधिकारियो द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिए जाने पर परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सिवालखास का निवासी किशोरी आयु 27 वर्ष पुत्र कांति प्रसाद एक निजी कम्पनी मे सेल्समेन का काम करता था। बीते दिनों हुई एक हत्या के मामले मे किशोरी जेल मे था और अभी 9 दिन पहले ही छूटकर आया था। परिजनो ने बताया कि आज सोमवार की सुबह किशोरी घर से दूध लाने के लिए बाहर निकला था। इसके बाद वह घर वापस नही आया था। परिजनो द्वारा तलाश किये जाने पर उसका शव सिवालखास पुलिस चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित अम्बेडकर भवन मे पड़ा मिला। किशोरी का शव मिलने की सूचना पर परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुँच गए।
शव मिलने का पता लगते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ संजय कुमार जायसवाल भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने का प्रयास किया मगर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। सभी ने एकजुट हो युवक की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कुछ समय बाद सीओ संजय कुमार जायसवाल व न्य अधिकारियों के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन और ग्रामीण मान गए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कई माह पहले एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के परिजनो द्वारा किशोरी पुत्र कांति प्रसाद को नामजद कराया गया था। पुलिस ने किशोरी को जेल भेज दिया था। गत 9 अप्रैल को ही किशोरी जेल से छूटकर आया था। ग्रामीणो मे चर्चा है कि किशोरी के बाहर आने के बाद से ही मृतक के परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस सभी बिन्दुओ को दृष्टिगत रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |