चंदौसी/जिला संभल - सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने दिया दर्द, युवक ने धर्म छिपाकर की महिला से दोस्ती, दुष्कर्म कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाब - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 29, 2025

चंदौसी/जिला संभल - सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने दिया दर्द, युवक ने धर्म छिपाकर की महिला से दोस्ती, दुष्कर्म कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाब

www.newsindia17.com

सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ हुई दोस्ती महिला के लिए जीवन भर का दर्द बन गयी। युवक ने फेसबुक पर अपनी फर्जी पहचान दिखाकर पहले महिला का भरोसा जीता और फिर शादी का झांसा देकर उसे लिव इन रिलेशन मे रख लिया। युवक की सच्चाई पता लगने पर महिला ने उससे पीछा छुड़ाना चाहा। अब युवक ने महिला को ब्लैकमेल किया और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। इतना ही नही युवक ने अपने भाई व अन्य लोगो से भी महिला के साथ दुष्कर्म कराया और धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


पुलिस को दी गयी तहरीर मे अलीगढ़ निवासी महिला ने बताया कि लगभग 3 वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी जान पहचान जिला संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गाँव औरंगपुर सिलेटा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। इस युवक ने फेसबुक पर अभी के नाम से आई डी बनाई हुई थी। इसके बाद युवक ने महिला को शादी करने का झांसा देकर उसके पास आने को कहा। युवक के झांसे मे आयी महिला अपना घर परिवार छोड़कर और 2 बच्चो को साथ लेकर चंदौसी आ गयी। युवक ने महिला को यहाँ चंदौसी ने रेलवे फाटक के पास एक किराये के कमरे रख लिया। युवक ने महिला को तीन वर्षो तक यहाँ रखा और लिव इन रिलेशन मे रहा। कुछ समय पहले महिला को युवक के असली धर्म के बारे मे पता लगा और उसने इस रिश्ते से दूर होने का प्रयास किया। इस पर युवक ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ खुद भी दुष्कर्म किया और अपने भाई से भी कराया।


महिला के अनुसार युवक ने गत 20 अप्रैल को उसे अपने गाँव बुलाया था। यहाँ भी 2 अन्य लोगो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 26 अप्रैल को युवक व उसके साथियो ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया। चंदौसी पुलिस ने महिला द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक चंदौसी मोहित चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या