हसनपुर/जिला अमरोहा - युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले मे तीन आरोपी गिरफ्तार, शादी के लिए दबाब बना रहा था एक आरोपी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 12, 2026

हसनपुर/जिला अमरोहा - युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले मे तीन आरोपी गिरफ्तार, शादी के लिए दबाब बना रहा था एक आरोपी

hasanpur-amroha-yuvati-ko-atmahatya-ke-liye-uksane-ke-mamle-mein-teen-aaropi-giraftar-shadi-ka-dabav

जिला अमरोहा की हसनपुर कोतवाली पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले मे तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले मे मृतका के भाई की तहरीर पर दर्ज किये गए मुकदमे की जाँच के दौरान आरोपियो की भूमिका सामने आयी थी। गिरफ्तार किये गए आरोपियो ने पुलिस द्वारा की गयी पूछ्ताछ मे अपना जुर्म कबूल किया है।


पाठको को बताना उचित होगा कि इस मामले में गत 26 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम सैमला निवासी नन्हे ने पुलिस को सूचना दी थी। नन्हे ने बताया था कि उसकी बहन ललिता ने गाँव के पास स्थित आम के बाग मे फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। इसके बाद 6 अगस्त को मृतका के भाई धर्मेंद्र द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के आधार पर दीपांशु व रोहित पुत्रगण यादराम व कपिल पुत्र हरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।


पुलिस द्वारा की गयी इस मामले की प्रारम्भिक जाँच मे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला प्रकाश मे आने पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे आरोपी दीपांशु टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। दीपांशु ने बताया कि वह ललिता पर शादी करने का दबाब बना रहा था मगर पारिवारिक स्थितियो के कारण वह शादी नही करना चाहती थी। इसी को लेकर वह मानसिक तनाव मे थी और ये आत्मघाती कदम उठा लिया।


पुलिस के अनुसार घटना के बाद तीनो आरोपी गाँव से फरार हो गए थे उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार व उपनिरीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बावनखेड़ी से ग्राम मकनपुर शुमाली जाने वाले मार्ग से तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।  


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने तीनो आरोपियो को कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। युवती की मौत के करीब दो सप्ताह बाद दर्ज हुए मुकदमे और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या