नहटौर/जिला बिजनौर - क्षेत्रीय भाजपा विधायक के नेतृत्व मे भव्य रूप रूप से निकली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के नारो से गूँजा नगर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 12, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - क्षेत्रीय भाजपा विधायक के नेतृत्व मे भव्य रूप रूप से निकली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के नारो से गूँजा नगर

nahtaur-bijnor-bjp-vidhayak-tiranga-yatra-deshbhakti-nare

आगामी स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देश मे चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान व भाजपा हाईकमान के निर्देश पर आज बुधवार को नगर मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ ब्लॉक परिसर से हुआ। क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार के नेतृत्व मे निकाली गयी तिरंगा यात्रा मे बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान लगाए जा रहे नारो की गूँज से नगर का वातावरण पूरी तरह देश भक्ति के रंग से सराबोर हो उठा।


ब्लॉक परिसर से प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा से पूर्व क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक ओम कुमार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने वाले शहीदो को याद करते हुए कहा कि अनगिनत महान स्वतंत्रता सेनानियो और शहीदो की कुर्बानी के कारण आज हम स्वतंत्र भारत को देख सके है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


ब्लॉक परिसर से प्रारम्भ हुई भव्य तिरंगा यात्रा झालू चौराहा, तिरंगा चौक, पीर की चुंगी, मक्खन मार्केट, मोहल्ला चौधरियान, मुख्य बाजार, एजेंसी चौक, ईदगाह मोड़, मोहल्ला जोशियान से होते हुए विधायक ओमकुमार के कैम्प कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने विधायक ओमकुमार का स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है।


तिरंगा यात्रा मे मुख्य रूप से भाजपा ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक नहटौर किशन अवतार सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर आशीष आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष वैभव गोयल, उप मंडलाध्यक्ष कपिल शर्मा, अंकुश अग्रवाल (बाबा), शोभित त्यागी, मुकेश प्रधान, भाजपा नगर कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, डॉक्टर शशांक गौतम, प्रशांत वर्मा, कमल राठी, शिवम त्यागी, ज्येष्ठवीर सिंह (जोजो), मंजीत कुमार, सावन वाल्मीकि, सुभाष विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या