अलापुर/जिला बदायूँ - देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले मे वांछित आरोपी गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल भी हुए घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, सितंबर 09, 2026

अलापुर/जिला बदायूँ - देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले मे वांछित आरोपी गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल भी हुए घायल

alapur-badaun-muthbhed-gaukashi-wanchhit-aaropi-giraftar-head-constable-ghayal

जिला बदायूँ की अलापुर थाना पुलिस ने कल मंगलवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले मे वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। आरोपी द्वारा की गयी फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गए।


पाठको को बताना उचित होगा कि अलापुर थाने मे दर्ज गौकशी के एक मामले मे तनहीर निवासी गाँव गौरामई वांछित चल रहा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश मे जुटी हुई थी। कल मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तनहीर ककराला -उसहैत मार्ग पर स्थित एक भट्ठे से करीब 250 मीटर की दूरी पर मौजूद है और गौकशी की एक घटना को अंजाम देने की फ़िराक मे है।


सूचना मिलते ही सक्रिय हुई अलापुर पुलिस टीम ने बताये गए स्थान पर घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को घिरा देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी द्वारा की गयी फायरिंग में एक गोली हेड कांस्टेबल शिववीर सिंह के दाहिने हाथ मे आ लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जबाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में आरोपी तनहीर के दोनो पैरो में गोली लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घायल हुए आरोपी तनहीर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी व पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन खोखे, चार जिंदा कारतूस, एक छुरी और रस्सी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी तनहीर ने बताया कि गत 7 सितंबर की रात उसने अपने साथी जुम्मन और भाई के साथ गौरामई के जंगल से एक लावारिस बछड़े को पकड़कर मार दिया था। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह के मुताबिक तनहीर के खिलाफ अलापुर और उसहैत थानों में चोरी समेत तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के संबंध में भी अलग से कार्रवाई शुरू कर दी है।अस्पताल में उपचार पूरा होने के बाद आरोपी तनहीर को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आरोपी के अन्य संभावित साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या