जिला बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर अपनी जान दे दी। आज मंगलवार की सुबह हुई इस घटना के बाद क्षेत्र से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतका के मायके वालो पुलिस को दी गयी तहरीर मे ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव ज्योति जागीर निवासी सोनू श्रीवास्तव पुत्र गणेश श्रीवास्तव की शादी लगभग एक वरह पूर्व प्रियंका निवासी गाँव कोकली, थाना क्षेत्र बरखेड़ा, जिला पीलीभीत से हुई थी। शादी के बाद से प्रियंका अपनी ससुराल मे ही रह रही थी। आज सुबह हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता तुलाराम ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे दहेज के लिए प्रियंका को प्रताड़ित किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है। तहरीर मे बताया गया कि प्रियंका के ससुराल वाले दहेज मे कार की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी विवाद व उत्पीड़न से परेशान हुई प्रियंका ने आज मंगलवार सुबह छत मे लगे कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर नामजद शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मामले की गहन जांच नवाबगंज क्षेत्राधिकारी द्वारा की जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

