पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - मोबाइल चोरी के शक मे अधेड़ को सरेराह खम्भे से बाँधकर पीटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, सितंबर 15, 2026

पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - मोबाइल चोरी के शक मे अधेड़ को सरेराह खम्भे से बाँधकर पीटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जाँच मे जुटी

pilibhit-up-mobile-theft-suspicion-man-tied-to-electric-pole-beaten-video-viral

पीलीभीत नगर कोतवाली क्षेत्र से मोबाइल चोरी के शक में एक अधेड़ व्यक्ति के साथ बिजली के खम्भे से बाँधकर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। आज मंगलवार शाम हुई इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीभीत नगर के मौहल्ला कायस्थान का निवासी अजबान आयु 55 वर्ष पुत्र फुन्नदन आज मंगलवार शाम मौहल्ला बशीर खां गया था। इसी दौरान कुछ लोगो ने मोबाइल चोरी का शक होने पर उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अजबान को बिजली के पोल से बांध दिया गया और कपड़े उतारकर उसके साथ मारपीट की गयी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होते ही मामला चर्चा मे आ गया।


हंगामे की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई नगर कोतवाली पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुँची। पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को हटाया और अजबान को लोगो से मुक्त कराया। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के साथ ही मौके पर मौजूद रहे लोगो से घटना की जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल से सामने आई जानकारी के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति पर चोरी का संदेह होने पर कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दे।

counter
अभी तक पाठक संख्या