चंदौसी - गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, गतका पार्टियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

रिपोर्ट - चंदौसी/जिला संभल से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार।

page visitor counter
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा श्रीगुरु नानक देव महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसके उपलक्ष्य में नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उत्तराखंड, दिल्ली व अन्य स्थानों से आईं गतका पार्टियों ने  करतब दिखाकर सभी आश्चर्यचकित कर दिया। पंच प्यारों के स्वरूपों में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।

मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे आजाद रोड स्थित गुरुद्वारा से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड पंजाबी गानों की धुन बजाते हुए चल रहा था। उसके पीछे गतका पार्टी अपना करतब दिखा रही थी। पंच प्यारों के स्वरूप में सजे बच्चे के हाथों में तलवार लेकर चल रहे थे। इसके पीछे से दूसरी गतका पार्टी करतब दिखा रही थी। शोभायात्रा फव्वारा चौक, रामस्वरूप रोड, सम्भल गेट, फड़याई बाजार, घास मंडी, बड़ा बाजार, मुरादाबाद गेट से होते हुए वापस गुरुद्वारा पर आकर समाप्त हुई। महिलाएं कीर्तन करते हुए शोभायात्रा के साथ चल रहीं थीं। रामस्वरूप के तिराहे पर गतका पार्टी के करतब देखकर दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। पार्टी के एक सदस्य ने आंखों पर नमक डालकर काली पट्टी बांधी तथा पार्टी के अन्य सदस्यों के हाथों व सिर पर रखी मूली को तलवार से काटकर दिखाया। इसके बाद पार्टी के दो सदस्यों को सड़क पर लेटाकर उनके चारों तरफ नारियल रखे। आंखों पर पट्टी बांधे पार्टी के सदस्य ने हथोड़े से नारियल फोड़ दिए। यह सब देख रहे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान जोगिंदर सिंह कालड़ा, जसवंत सिंह, गोपाल सिंह, मनदीप सिंह, गुरुबक्श सिंह, महेंद्रपाल सिंह सेठी, बलविंदर सिंह, सुनील कुमार, भपेंद्र सिंह, अवतार सिंह, चनप्रीत सिंह, हरमीत सिंह व अन्य लोगों ने सहयोग दिया।