BREAKING NEWS

बुधवार, नवंबर 21, 2018

चंदौसी - महाराष्ट्र के बर्धा में हुए ब्लास्ट में चंदौसी के आर्मी डी बी डब्लू वर्कर शहीद, पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर मचा कोहराम

रिपोर्ट - चंदौसी / जिला संभल से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार। 

page visitor counter

महाराष्ट्र के बरधा पुल गांव में हुए ब्लास्ट में जबलपुर की ऑर्डीनेश डिपो में कार्यरत चन्दौसी के डेंजर ब्यूल्डिंग वर्कर शहीद हो गए। हादसा मंगलवार की सुबह उस समय हुआ जब वह पुल गांव के डंपिंग ग्राउंड में एक्सपायर बम को डिफ्यूज करा रहे थे। अचानक बम का बॉक्स गिरने से ब्लास्ट हो गया। जिसमें उनके अलावा पांच प्राइवेट वर्कर की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शहीद के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। जिला बदायूं के बिसौली क्षेत्र के गांव बेगमनगर उर्फ दानपुर निवासी किसान राजाराम सिंह पिछले 20 साल से चन्दौसी के बाईपास रोड स्थित प्रेमनगर कालोनी में मकान बना रह रहे हैं। उनके तीन बेटों में सबसे बड़ा बेटा उदयवीर सिंह आयु 28 वर्ष  मध्य प्रदेश के जबलपुर में आर्मी के ऑर्डीनेंश डिपो में डेंजर ब्यूल्डिंग वर्कर (खतरनाक निर्माण श्रमिक) के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल 2017 में ही उदयवीर की ज्वाइनिंग हुई थी।

 डिपो के जूनियर वर्क्स मैनेजर धर्मवीर ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे करीब वह महराष्ट्र के बरधा पुल गांव में स्थित डंपिंग ग्राउंड में एक्सपायरी डेट के बम डिफ्यूज कराने गए थे। साथ में कांट्रेक्ट वर्कर राजकुमार बोटे, प्रभाकर रामदास बांगड़े, प्रवीण प्रकाश मुंजेवार, विकास लक्ष्मण राऊ पंचारे, नारायण पंचारे भी थे। जो बम के बॉक्स को उठा कर डिफ्यूज करने के लिए ले जा रहे थे। उसी समय एक बॉक वर्करों के हाथ से गिर गया था। जिससे ब्लास्ट हो गया। जिससे पांचों कर्मचारियों की मौत हो गई थी। दूर खड़े दिशा निर्देश दे रहे उदयवीर भी चपेट में आकर शहीद हो गए। बुधवार की दोपहर जब उदयवीर का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।

Share this:

 
Back To Top
Copyright © 2014 News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #. Designed by OddThemes | Distributed By Gooyaabi Templates