रिपोर्ट - राजा का ताजपुर/नूरपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी चॉदपुर नितिन मोहन शर्मा।
केन्द्र व उत्तर प्रदेश मे सत्ता मे आसीन भारतीय जनता पार्टी की नेत्री अलीशा हुसैन सिददीकी निवासी राजा का ताजपुर जो काफी लंबे समय से भाजपा मे सक्रिय है। अलीशा हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष है। राजा का ताजपुर निवासी वाहिद नामक युवक भाजपा नेत्री अलीशा को भाजपा छोड़ने के लिये कह रहा है।
भाजपा नेत्री अलीशा हुसैन सिददीकी ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे लिखा है कि वाहिद पुत्र अल्लादिया निवासी राजा का ताजपुर पिछले काफी समय से फेस बुक पर टिप्पणी कर रहा है तथा भाजपा न छोड़े जाने पर उसके उपर तेजाब से हमला किये जाने की धमकी भी दे रहा है। अलीशा हुसैन ने वाहिद पर आरोप लगाया है कि वह पार्टी का काम निबटाकर कार से अपने घर वापस जा रही थी उस समय वाहिद ने उसकी कार भी रोकने का प्रयास किया था।
भाजपा नेत्री की तहरीर के आधार पर आरोपी वाहिद को गिरफतार कर लिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने इस तथ्य की पुष्टि की है।