मुरादाबाद - छजलैट और कांठ में हुई लूटपाट के 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 भागने में सफल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking

शुक्रवार, अगस्त 02, 2019

मुरादाबाद - छजलैट और कांठ में हुई लूटपाट के 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 भागने में सफल

रिपोर्ट -  मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सत्यवीर यादव। 

visitor counter
छजलैट और कांठ क्षेत्र में लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, दस हजार नकदी, आठ मोबाइल फोन व तमंचा बरामद हुआ। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

एसपी देहात उदयशंकर सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में गिरफ्तारी का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम भूपेंद्र उर्फ भूप निवासी मघपुरी थाना कांठ व फैजल निवासी पृथ्वीगंज कांठ बताए। फरार आरोपी रामपाल मघपुरी थाना कांठ का रहने वाला है। गिरोह का मुखिया भूपेंद्र उर्फ भूप है। उस पर लूट और चोरी के कांठ और छजलैट क्षेत्र में 17 मामले दर्ज हैं। उसने बीस दिन के भीतर कांठ और छजलैट में लूट और चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी थी। अलीपुर खालसा गांव निवासी सविता के घर 21 जुलाई की रात धावा बोलकर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण लूटे थे। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने कांठ और छजलैट क्षेत्र में चोरी और लूट की पांच वारदातें कबूल की हैं। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।