नहटौर - भाजपा विधायक ओमकुमार ने कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त नहटौर व आंकू मंडल के पदाधिकारियों किया भव्य स्वागत


hit counter
शनिवार को अपने कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम कुमार ने नहटौर व आकू मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। विधायक ओम कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों  से पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने व योजनाओ लाभ दिलाने पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को पार्टी व अधिकारियों से सम्मान दिलाने का भरोसा दिलाया।

शनिवार को अपने कैम्प कार्यालय पर भाजपाईयों को सम्बोधित करते हुए ओमकुमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल लोगों की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने हेतु बनाया गया है । इस बिल से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होने कहा कि कुछ विपक्षी दल  इस बिल के सम्बन्ध में भ्रामक प्रचार कर लोगों को डरा रहे हैं कि उन्हें डिटेंशन सेंटर या फिर देश से बाहर निकाल दिया जायेगा जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होने भाजपाईयों से गांव-गांव मौहल्ले-मौहल्ले खासकर मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के सम्बन्ध में जानकारी देकर उनमें फैली गलतफहमियों को दूर करने पर जोर दिया। उन्होने विधानसभा नहटौर के मुसलमानों से आहवान किया कि वह किसी के बहकावे में न आये और अपने क्षेत्र में शान्ति के साथ रहें अगर उन्हें कोई परेशानी होगी तो उसकी जिम्मेदारी विधायक ओमकुमार की होगी। 

उन्होने नव नियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि नहटौर विधानसभा 21 है और हमें इसे हर क्षेत्र में 21 रखने के लिए कार्य करना है। उन्होने नव नियुक्त पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि यदि कोई अधिकारी उन्हें सम्मान नहीं देता तो वह उससे लड़े नहीं बल्कि इस सम्बन्ध में उन्हें अवगत कराये वह उस अधिकारी से जवाब तलब करेंगे और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने का काम करेंगे। 

कार्यक्रम में विधायक ओमकुमार, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज हिटलर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष करन सिंह सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेन्द्र त्यागी, विनिता शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, नरेश चेयरमैन, अरविन्द चैधरी, नबलु त्यागी, शरद जैन, हरजीत भाटिया, शकील अहमद आदि ने आंकू मण्डल के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश त्यागी, उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, मा0 कौशल सिंह, अनिल कुमार, संजीव त्यागी, अशोक प्रजापति, विरेन्द्र शर्मा, महामंत्री राकेश सैनी, चौधरी  नवनीत सिंह, मंत्री समरपाल सिंह, महेन्द्री देवी, प्रधान कपिल देव, चैधरी सुमित कुमार, संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष हुकम सिंह, नहटौर मण्डल के अध्यक्ष सिद्धान्त जैन, उपाध्यक्ष आदेश चन्द्रा, धनंजय चौधरी, सावन वाल्मीकि, हेमेन्द्र त्यागी, अंकुश अग्रवाल, महामंत्री अरविन्द जोशी, मनोज चिकारा, मंत्री तेजपाल सैनी, अंशित जैन, उषा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी आदि शामिल रहे। क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने सभी का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। नव नियुक्त कमेटी ने पार्टी संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाह करने का भरोसा दिलाया। मुकेन्द्र त्यागी की अध्यक्षता व मनोज चिकारा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में महावीर सैनी, मनोज हिटलर, करन सैनी, विनिता शर्मा, वैभव गोयल आदि ने विचार व्यक्त किये।
 नहटौर/जिला बिजनौर से संवाददाता अनवार अहमद।