नहटौर - शादी समारोह से लौट रहा बाइक सवार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल, जिला अस्पताल रेफर

visitor counter
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस द्वारा सी एच सी भर्ती कराया गया। जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती रेफर कर दिया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुर बुढेरन का निवासी मोनू पुत्र दीवान प्रजापति अपने चचेरे भाई रोहित पुत्र प्रजापति सिंह के साथ एक शादी समारोह में शेरकोट आया था।उसके साथ नहटौर निवासी एक दोस्त भी था। वह नहटौर निवासी दोस्त को यहां पीर की चुंगी के निकट छोड़कर रात्रि करीब 8 बजे बाइक द्वारा घर लौट रहा था। जब वह धामपुर मार्ग स्थित नगर के मोहल्ला नोधा के सामने पहुँचा उसे किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार  घायल हो गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल मोनू को सी एच सी भर्ती कराया। जहां से गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल कर दिया गया।
नहटौर/जिला बिजनौर से संवाददाता परवेज दानिश। 
Share on Google Plus