नहटौर - भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking

Subscribe Us

BANNER 728X90

रविवार, अगस्त 29, 2021

नहटौर - भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

newsindia17
web counterअभी तक पाठक संख्या ....
आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष तिलक राज सैनी का नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओ से लादकर स्वागत किया। नगर के अतिरिक्त क्षेत्र के गाँवों में भी उनका स्वागत किया गया।  
 

आज रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नहटौर पहुँचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन के नेतृत्व में भाजपाइयों ने फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर, बेगराजपुर, नारायणपुर, पाली, धींगरपुर आदि गाँवों में भी उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे और सभी लोगों को साथ लेकर पार्टी और जनहित में कार्य करेगें। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मृणाल भारद्वाज, रंजीत चौधरी, मनोज चिकारा, कपिल शर्मा, आदेश चंद्रा, अरविंद जोशी, चमन दहिया, लवली त्यागी, मंजूर जैदी, अंशुल त्यागी, राजा करीम आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी का उनके पृतक गांव ककराला में भी ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।