बिजनौर के दंपत्ति की हरिद्वार में हुए सड़क हादसे में मौत, शव घर पहुँचने मचा कोहराम

बिजनौर के दंपत्ति की हरिद्वार में हुए सड़क हादसे में मौत, शव घर पहुँचने मचा कोहराम

अफजलगढ़ के डूडा कॉलोनी निवासी एक दंपत्ति की हरिद्वार में हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी। आज शनिवार की शाम दंपत्ति के शव अफजलगढ़ पहुँचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग़मगीन माहौल में दफीना किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की डूडा कॉलोनी का निवासी शौकीन देहरादून में पेंटिंग का काम करता है। शौक़ीन का भाई अफसार आयु 38 वर्ष अपनी पत्नी जीनत आयु 31 वर्ष के साथ बाइक द्वारा देहरादून गए थे। हरिद्वार के चंडी पुल पर पहुँचने पर दूसरी दिशा से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने अफसार की बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। घटना के बारे में जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।


आज शनिवार सुबह दंपत्ति के शव अफजलगढ़ पहुँचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर को दोनो का दफीना कर दिया गया। 

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या