संभल/उत्तर प्रदेश - शाही जामा मस्जिद मे हवन करने पहुँचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता गिरफ्तार, बोले नमाज हो सकती है फिर पूजा क्यो नही - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अप्रैल 04, 2025

संभल/उत्तर प्रदेश - शाही जामा मस्जिद मे हवन करने पहुँचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता गिरफ्तार, बोले नमाज हो सकती है फिर पूजा क्यो नही

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के जिला सम्भल मे गत 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए उपद्रव के मामले मे पुलिस ने अभी तक कई आरोपियो को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये हुए है। इसी बीच आज शुक्रवार को एक बार फिर संभल का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। आज शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में जब जुमा की नमाज अदा की जा रही थी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता वहाँ पूजा अर्चना करने पहुँच गए। पुलिस ने सक्रियता का परिचय देते हुए सभी को हिरासत मे ले लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की दोपहर सम्भल की जामा मस्जिद मे अदा की जाने वाली जुमा की नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। पिछले कुछ दिनों से चर्चा मे आये सीओ अनुज चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात थे। इसी दौरान अखिल भारत हिन्दू महासभा के आधा दर्जन कार्यकर्ता मस्जिद ने पूजा करने के लिए पहुंच गए। पुलिस को जैसे ही इस बारे मे पता लगा सभी कार्यकर्ताओ को मस्जिद से 100 मीटर पहले ही रोक लिया। सीओ अनुज चौधरी द्वारा उनसे यहाँ आने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वे लोग मस्जिद में हवन करना चाहते है। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डा0 राजेंद्र पैंसिया व् एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुँच गए। मस्जिद मे हवन करने आये सनातन सिंह ने बताया कि हम लोग विष्णु हरि मंदिर में हवन करने आये थे मगर पुलिस ने हमे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि अगर यहाँ नमाज हो सकती है तो पूजा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि यहाँ पूजा नही हो सकती है तो नमाज भी नही होनी चाहिए। नोयडा से आये दुसरे सदस्य वीर सिंह यादव ने कहा कि हम लोग यहाँ हवन करने आये थे लेकिन पुलिस ने हमे रोक लिया। एसपी के आदेश पर सभी कार्यकर्ताओ को हिरासत मे लेकर कोतवाली लाया गया। जहाँ सभी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप मे मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।


एसपी संभल कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शाही जामा मस्जिद मे पूजा करने जा रहे अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकताओ को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी पूर्व मे एसडीएम कोर्ट मे भी हवन कर चुके है। इन्हे उस समय भी हिदायत दी गयी थी मगर इसके बाद भी ये माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।

counter
अभी तक पाठक संख्या