![]() |
मृतका काजल की फाइल फोटो |
दहेज हत्या व दहेज प्रताड़ना को लेकर सरकार द्वारा तमाम कड़े कानून बना दिए जाने के बाद भी इनसे जुड़े मामलो मे कोई विशेष कमी नही आ सकी है। वर्तमान मे भी न जाने कितनी विवाहिताये दहेज के इस दानव का दंश झेल रही है अथवा उनकी हत्या कर दी गयी है। ऐसा ही एक ताजा मामला नहटौर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत के बाद परिजनो ने दहेज के लिए हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के परिजनो द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नांगल थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी स्व0 हेमेंद्र की पुत्री काजल आयु 23 वर्ष की शादी गत 18 नवंबर 2024 को नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव मुजफ्फरपुर देवीदास निवासी सचिन पुत्र भीष्म के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग को लेकर आये दिन विवाद होता रहता था। कल गुरुवार की शाम काजल की अचानक तबियत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर काजल के मायके वाले भी मौके पर आ गए और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया।
मृतका के भाई आशेंद्र ने बताया कि उन्होंने काजल की शादी मे ट्रैक्टर, बुलेट बाइक सहित लगभग 25 से 30 लाख का सामान दहेज मे दिया था। इसके बाद भी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए काजल को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आशेंद्र ने बताया कि हाल ही मे 2 लाख रूपये भी दिए थे लेकिन इसके बाद भी पति सचिन व उसके परिजन काजल को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आज शुक्रवार की सुबह आशेंद्र द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे पति सचिन, ससुर भीष्म, सास रेखा देवी व देवर रोबिन के खिलाफ जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है।
प्रभारी निरीक्षक धीरज नागर ने बताया कि उक्त मामले मे प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है। काजल के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।