![]() |
घटनास्थल पर जाँच करती व गाँव मे तैनात पुलिस, इनसेट मे मृतका भावना की फाइल फोटो |
उक्त मामला थाना क्षेत्र के गाँव करौंदा चौधर से जुड़ा है। गाँव निवासी भावना शर्मा उर्फ़ निशु आयु आयु 24 वर्ष पुत्री वेद प्रकाश बीएड के छात्रा थी। बताया गया कि गाँव निवासी शिवान और भावना एक साथ पढ़ाई करते थे। शिवान भावना से एकतरफा प्यार करता था। वह बार-बार शादी के लिए दबाव बना रहा था मगर भावना उसे मना कर चुकी थी। फिर भी वह दो महीने से भावना को परेशान कर रहा था। अब भावना की शादी तय हो जाने पर वह उस पर रिश्ता तोड़ने के लिए दबाब बना रहा था। उसने कई बार भावना को धमकी भी दी थी। आगामी 01 मई को भावना की बारात नूरपुर से आनी थी। आज रविवार की सुबह लगभग 8 बजे भावना शर्मा अपने पिता वेद प्रकाश और बहन आकांक्षा के साथ शादी की शॉपिंग करने जा रही थी। वह घर से बमुश्किल एक किमी दूर पहुंची होगी, तभी आरोपी शिवान त्यागी बाइक से उसका पीछा करने लगा। भावना जब तक कुछ समझ पाती, शिवान अचानक बाइक से उसके करीब पहुंच गया। उसने एक हाथ से पिस्टल निकाली और सिर पर बिल्कुल सटाकर गोली मार दी। वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हुई भावना को कंधे पर उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े युवती की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी भागने न पाए इसके लिए गांव के रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी। जब आरोपी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला तो उसने नगीना थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। भावना के परिजनों ने बताया कि आरोपी शिवान और भावना एक साथ पढ़ाई करते थे। शिवान एकतरफा प्यार करता था। वह बार-बार शादी के लिए दबाव बना रहा था। भावना उसे कई बार मना कर चुकी थी। फिर भी वह दो महीने से भावना को परेशान कर रहा था। भावना के भाई दीपराज ने बताया कि शिवान पहले भी बहन पर शादी के लिए दबाव बनाता था। ब्लैकमेल करता था, फोन करके धमकाता था। हमने थाने में कई बार शिकायत की। दो बार गांव में पंचायत ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई थी। पंचायत के सामने शिवान ने कहा था कि अब वह परेशान नहीं करेगा, लेकिन आज उसने बहन की हत्या कर दी। अगर पुलिस समय पर एक्शन लेती तो भावना की जिंदगी बच जाती। हम चाहते हैं उसे फांसी हो। भावना के पिता नगीना कोर्ट में एडवोकेट हैं।
एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि शिवान त्यागी हत्या का आरोपी है। वारदात के बाद उसने तमंचे के साथ थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह भावना के साथ पढ़ता था। भावना की शादी तय हो गई थी, इस वजह से हत्या कर दी। घटना के बाद गाँव मे पुलिस बल तैनात किया गया है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |