![]() |
सील की गयी फैक्टरी व मौके पर मिले वाहनो के पार्ट्स |
जिला संभल की कैलादेवी थाना पुलिस ने क्षेत्र मे संचालित एक कबाड़ फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई कर गाड़ियों के पार्ट्स व अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले मे थानाध्यक्ष कैलादेवी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल के खिलाफ चोरी के वाहन काटने के मामले मे मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मेरठ की तरह सम्भल मे भी अवैध ढंग से वाहन काटे जाने की सूचना मिली थी। अब मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर पुलिस ने ये छापामार कार्रवाई की है। पुलिस को मौके से किसी प्रकार के दस्तावेज नही मिले है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। फ़िलहाल इस फैक्टरी को सील कर दिया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष कैलादेवी सत्यप्रकाश सिंह द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया है कि थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा सलेमपुर मे स्क्रैप आरआर एंड आर मैंटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक फैक्टरी संचालित की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहाँ चोरी किये गए वाहन काटे गए है। पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के दौरान मौके पर स्क्रैप व कई वाहनो के अलग अलग पार्ट्स पड़े मिले है। मौके पर मौजूद लोग इससे सम्बंधित कोई भी दस्तावेज पुलिस को नही दिखा सके। बताया गया कि ये फैक्टरी भाजपा के अनुसार यहाँ काटे गए वाहन चोरी के है।
एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कपिल सिंघल के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अग्रिम जांच मे जुटी है। एसपी के अनुसार कुछ समय पूर्व यहाँ हरियाणा पुलिस ने भी छापामार कार्रवाई की थी लेकिन स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नही दी गयी थी। इसके बाद से ही स्थानीय पुलिस सक्रिय थी। पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के दौरान ये मामला उजागर हुआ है।
दूसरी ओर कपिल सिंघल का कहना है कि इस फैक्टरी का लाइंसेस उनके नाम पर नही है और न ही जमीन उनके नाम पर है। उनके बेटे सार्थक सिंघल के नाम से ये फैक्टरी संचालित हो रही थी और सभी वैध दस्तावेज मौजूद है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा जारी एनओसी के आधार पर वाहन काटने की अनुमति है और इसके साथ ही सभी प्रकार का कबाड़ भी खरीदा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे नियमानुसार काम कर रहे है। पुलिस ने गलत आरोपो के तहत मुकदमा दर्ज किया है।