मुरादाबाद - पान दरीबा में दो बुजुर्ग महिलाओ की हत्या से सनसनी, दोनों मृतक थी बहने - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking

शनिवार, दिसंबर 01, 2018

मुरादाबाद - पान दरीबा में दो बुजुर्ग महिलाओ की हत्या से सनसनी, दोनों मृतक थी बहने

रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सत्यवीर यादव।

blog counter
 मुरादाबाद के मुगलपुरा थानाक्षेत्र के पानदरीबा मोहल्ले में दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों महिलाएं मकान में किराए पर रहती थीं। मकान के निचले हिस्से में रहने वाले  ऑटो चालक  सुबह ने ऊपर जाकर देखा तो दोनों बुजुर्ग  महिलाओं  के शव पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के पानदरीबा मोहल्ले में राजरानी  75  वर्ष और कुसुम 73 वर्ष  किराए के मकान में रहती थीं। परिवार ने लूटपाट के बाद मर्डर का आरोप लगाया है। घर मे सारा सामान बिखरा हुआ था। राजरानी की तीन बेटियां और 2 बेटे हैं, सबकी शादी हो चुकी है। वह अलग अलग रहते हैं। कुसुम राजरानी की छोटी बहन थी। मौके पर एसएसपी, फोरेंसिक टीम संग पहुंचे। नीचे रहने वाले ऑटो चालक सुनील ने सुबह ऊपर आकर शव देखा, रमेश मेटल्स का मकान है। क्षेत्रवासियों की मानें तो 80  साल से दोनों बहनें किराये पर रह रही थी। मामला संपत्ति विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।