पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व वाँछितो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे क्रम मे प्रतिदिन ही गिरफ्तारियो का क्रम जारी है। इसी क्रम मे चाँदपुर पुलिस ने हत्या के मामले मे फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि 11 दिसंबर 2020 को साहब सिंह पुत्र वरियाम सिंह, निवासी ग्राम मीरापुर सीकरी, थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा ने एक तहरीर थाने पर दी थी। इस तहरीर में बताया गया था कि सुखविन्दर उर्फ सुखा पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम जमालुद्दीनपुर, नीरज पुत्र होला निवासी ग्राम नारनौर, निवासीगण थाना क्षेत्र चाँदपुर, मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम शेरो, जिला तरनतारन (पंजाब), बलकार सिंह पुत्र भान सिंह उर्फ सुखदेव सिंह निवासी ग्राम शहीद पट्टी, जिला तरनतारन पंजाब, कोशिन्दर पुत्र मगू निवासी ग्राम गावडी थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ व दिलबाग पुत्र जसवंत, निवासी ग्राम पुलाव, थाना क्षेत्र मिक्कीभिंड, पंजाब द्वारा शिकायतकर्ता के भाई मुख्तियार पुत्र वरियाम सिंह निवासी ग्राम मीरापुर सीकरी की खेत से वापिस आते समय रायपुर नर्सरी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।
चाँदपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने उक्त मामले मे वांछित आरोपीगण मक्खन सिंह, सुखविन्दर उर्फ सुखा, नीरज पुत्र डोला, दिलबाग व कोशिंदर को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले मे वांछित एक आरोपी बलकार सिंह पुत्र भान सिंह लम्बे समय से फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास मे जुटी थी। बलकार सिंह की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। चाँदपुर पुलिस ने तमाम प्रयासों के बाद बलकार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थाना प्रभारी चाँदपुर संजय कुमार तोमर, अपराध निरीक्षक राजेश बैसला, प्रभारी सर्विलांस सेल व उनकी टीम, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार व कांस्टेबल आदित्य मलिक शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |