शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने भी आवाज बुलंद की है। आज बुधवार को नहटौर स्थित बीआरसी कार्यालय पहुंचे यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने अपना विरोध दर्ज कराया और कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया। देर तक चले धरना प्रदर्शन के बाद आगामी मंगलवार तक समस्याओ का समाधान किये जाने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त हुआ।
धरना प्रदर्शन में शामिल रहे भाकियू (टिकैत) के ब्लॉक उपाध्यक्ष अरुण चौधरी ने बताया कि इस मामले में गत 7 अप्रैल को भी वे उक्त समस्याओ को लेकर बीईओ से मिले थे और आगामी 7 दिनो मे समाधान किये जाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि समयावधि बीत जाने के बाद भी अधिकारियो द्वारा इस मामले मे कोई कार्रवाई न किये जाने पर आज यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तालाबंदी व धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निजी स्कूल प्रवेश शुल्क, बिल्डिंग फीस, पुस्तकों व यूनिफार्म के नाम पर अभिभावको को खुलेआम लूट रहे है। क्षेत्र के लगभग सभी निजी स्कूल अभिभावकों पर किसी निश्चित दुकान से ही पुस्तके व यूनिफार्म खरीदने का दबाब बना रहे है। उन्होंने कहा की किसी स्कूल में एक कक्षा से दूसरी कक्षा मे आये छात्रो से भी प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है जो न्याय संगत नही है। इसके साथ ही स्कूल मासिक शुल्क में भी बिल्डिंग फीस के नाम पर अभिभावको से मोटी रकम वसूल रहे है। इस धरना प्रदर्शन के दौरान किसानो ने बीईओ शेर सिंह को भी अपने साथ ही बैठा लिया।
उक्त मामले मे बीईओ शेर सिंह ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पूर्व में हुई वार्ता के बाद उच्च अधिकारियो को समस्याओ से अवगत कराया गया था। सभी समस्याये उच्च अधिकारियो के संज्ञान मे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओ का निस्तारण किया जायेगा तथा दोषी पाए जाने पर स्कूलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बीईओ द्वारा आगामी मंगलवार तक समस्याओ के निस्तारण का आश्वासन दिए जाने पर दोपहर बाद किसानो ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने निर्धारित समय मे समस्याओ का समाधान न होने पर सड़क पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान मुख्य रूप से युनियन के जिला उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, जिला संरक्षक महेंद्र प्रधान, ब्लॉक उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह, मुदित त्यागी, सुंदर सिंह, रईस अहमद, शिवनाथ सिंह, सुमित शर्मा, शराफत हुसैन, शीशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |