पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत गिरफ्तारियो का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम मे नहटौर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले मे वांछित पिता व पुत्र को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए दोनो आरोपियो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।
पाठको को बताना उचित होगा कि नांगल थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी स्व0 हेमेंद्र की पुत्री काजल आयु 23 वर्ष की शादी गत 18 नवंबर 2024 को नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव मुजफ्फरपुर देवीदास निवासी सचिन पुत्र भीष्म के साथ हुई थी। गत 17 अप्रैल की शाम काजल की संदिग्ध परिस्तिथियों मे हुई मौत के बाद मायके पक्ष ने उसके ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक तहरीर दी थी। मृतका काजल के भाई आशेंद्र सिंह द्वारा दी गयी इस तहरीर मे पति सचिन पुत्र भीष्म सिंह, ससुर भीष्म सिंह पुत्र नामालूम, सास रेखा देवी पत्नी भीष्म सिंह व देवर रोबिन पुत्र रोबिन पर दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने व जहर देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने दहेज एक्ट सहित सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने आवश्यक जांच के बाद आज शनिवार को सचिन व उसके पिता भीष्म सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए दोनों अभियुक्तो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक जितेंद्र तोमर ,कांस्टेबल विक्रांत राणा व प्रवीण कुमार शामिल रहे। पुलिस अन्य आरोपियो की तलाश मे जुटी है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करे -संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |