मेरठ/उत्तर प्रदेश - शराबी पति ने दो बेटियो के सामने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, थाने जाकर कबूला अपना गुनाह

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक पति द्वारा अपनी दो बेटियों के सामने पत्नी की गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया।  थाने पहुँचे आरोपी ने पुलिस के सामने हाथ कर कहा कि कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित निवासी निवासी माधवपुरम ने 9 वर्ष पूर्व सलोनी निवासी साहिबाबाद जिला गाजियाबाद के साथ प्रेम विवाह किया था।  मोहित अपनी पत्नी सलोनी और दो बेटियों के साथ माधवपुरम में किराए के मकान में रहता था और पेशे से कार चालक है।  कल शुक्रवार की देर रात हुए किसी विवाद के बाद उसने सलोनी की लगा दबाकर हत्या कर दी और शनिवार तड़के करीब 4 बजे ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाने पहुंचा मोहित हाथ जोड़कर बोला मैंने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है मुझे गिरफ्तार कर लीजिये।  उसने बताया कि 9 वर्ष पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था।  इसी के चलते उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते है।  वह हर महीने अपनी पूरी सैलरी पत्नी को देता था मगर इसके बाद भी वह लड़ती रहती थी।  इस लड़ाई ने उसका ससुर भी सलोनी का साथ देता था।  मोहित ने बताया कि इन लोगो ने कई बार उसके खिलाफ पुलिस से भी शिकायत की थी।  उसकी कोई सुनवाई नही हो रही थी।  इसी के चलते उसने सलोनी की हत्या कर दी है।


घटना की जानकारी मिलते ही मेरठ पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस मोहित को साथ लेकर उसके घर पहुंची। वहां कमरे में सलोनी का शव पड़ा मिला। शव के गले पर दबाव के निशान थे, जिससे गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।


मोहित की मकान मालकिन विमलेश ने बताया कि मोहित और सलोनी अक्सर झगड़ते रहते थे। मोहित शराब पीने का आदी था। रोजाना शराब पीकर घर आता था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था।  उन्होंने बताया कि कल रात क्या हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आज सुबह 4 बजे जब मोहित पुलिस को लेकर घर आया तो ही उन्हें घटना का पता चला।  विमलेश ने कहा कि हम तो तब चौंक गए जब सुबह-सुबह घर के बाहर पुलिस दिखाई दी।   बाद में पता चला कि मोहित ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। कमरे में उसकी पत्नी की लाश पड़ी थी।   मोहित ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है।  मोहित नामक व्यक्ति ने खुद यह सूचना थाने आकर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उसकी पत्नी का शव पड़ा मिला।  शव के गले पर निशान मिले हैं।  आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।  मोहित व सलोनी की दो बेटियां इस वारदात की चश्मदीद गवाह हैं। पति ने स्वयं हत्या की बात कुबूली है। दोनों के बीच गृहक्लेश रहता था, जिसके चलते हत्या की गई है।

counter
अभी तक पाठक संख्या