डिडौली/जिला अमरोहा - नशीली पकौड़ी खिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियो फरीदाबाद ले जाकर दिया घटना को अंजाम, 01 गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 22, 2025

डिडौली/जिला अमरोहा - नशीली पकौड़ी खिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियो फरीदाबाद ले जाकर दिया घटना को अंजाम, 01 गिरफ्तार

www.newsindia17.com

जिला अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र से रिश्तेदारो द्वारा नशीली पकौड़ी खिलाकर एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियो की तलाश मे जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से जिला रामपुर की निवासी एक महिला अपने पति के साथ डिडौली मे किराए के मकान मे रहती है। महिला द्वारा कोर्ट मे की गयी शिकायत मे बताया गया कि गत 23 फरवरी को वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान श्यौनाली निवासी ऋषिपाल व उर्फ़ भोलू व कोशिंदर जो उसके दूर के रिश्तेदार है घर आये थे। ये दोनो आलू के पकौड़ी साथ लेकर आये थे और महिला को खिला दी। आरोप है कि इन दोनो ने पकौड़ी खाने के बाद बेहोश हुई महिला का अपहरण कर लिया और फरीदाबाद ले गए। ऋषिपाल व कोशिंदर ने महिला को यहाँ एक कमरे मे बंद कर रखा और अपने साथियो के साथ 15 दिन तक सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से आजाद हुई महिला अपने घर पहुंची और परिजनो को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली डिडौली मे तहरीर देकर आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।


सीओ सिटी ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने ऋषिपाल, कोशिंदर व उनके 5 अज्ञात साथियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी ऋषिपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य की तलाश जारी है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या