AD BANNER

शुक्रवार, जनवरी 26, 2018

thumbnail

40 लाख की ठगी करने में महिला समेत तीन अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

Spreading News to World by Web....
न्यू दिल्ली/इंडिया से न्यूज़ इंडिया 17.     -

यमुनापार के फर्श बाजार इलाके में डॉक्टर से फेसबुक पर दोस्ती कर 40 लाख रुपये की ठगी करने  की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला समेत अफ्रीकी मूल के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओलवोल कलेस्टीन, कलेची केननेट और 32 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में 4 लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन व 3 फर्जी पासपोर्ट बरामद किए हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने अबतक ऐसे और कितने लोगों को ठगा है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि पीडि़त डॉ. विजय परिवार के साथ बिहारी कालोनी में रहते हैं। गत सितंबर 2017 में सेंड्रा नामक एक महिला ने इनके पास फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजा। महिला ने खुद को यूके निवासी बताकर विजय से दोस्ती कर ली। सेंड्रा ने विजय से भारत आकर कारोबार करने की बात की। 20 नवंबर को उसने मुंबई आने की सूचना दी। उसने बताया कि यहां कस्टम अधिकारियों ने उसके 3.50पोंड जब्त कर लिये। उसे फौरन 45 हजार रुपये की जरूरत है। विजय ने फौरन 45 हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए। इसके बाद इनकम टैक्स की बात कर दो लाख रुपये मांग लिये।
धीरे-धीरे आरोपियों ने विजय से करीब 40 लाख रुपये ठग लिये। सोमवार को विजय ने पुलिस से की शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। एक सूचना के बाद पुलिस ने ओलवोल नामक आरोपी को वसंतकुंज इलाके से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर केलेस्टीन और महिला सहयोगी को भी दबोच लिया गया। आरोपियों ने बताया कि महिला पहले फेसबुक के जरिये लोगों को फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजती थी। इसके बाद वह नजदीकी बढ़ाकर लोगों से तरह-तरह के बहाने बनाकर और लालच देकर रुपये एंठ लेते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments