AD BANNER

शुक्रवार, अप्रैल 13, 2018

thumbnail

शादी का झॉसा देकर किया महिला का शोषण फिर बच्चो सहित घर से निकाला

रिपोर्ट - अमरोहा/उत्तर प्रदेश (शुभम शर्मा)

जिला अमरोहा के गजरौला मे एक महिला के देवर ने शादी का झॉसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने शादी के लिये कहा तो देवर ने मारपीट कर बच्चो सहित उसे घर से बाहर निकाल दिया। अब महिला बच्चो सहित दर दर की ठोकरे खा रही है। 

गंगापुरी गॉव निवासी एक युवती की शादी नौगॉवा सादात क्षेत्र के गॉव मे हुई थी। कुछ समय बाद ही युवती के पति की मौत हो गयी। पति की मौत होने के बाद मायके व ससुराल पक्ष के लोगो ने युवती की शादी देवर से कराने की बात कही। महिला शादी के भरोसे देवर के साथ तीन साल तक अपने तीन बच्चो को लेकर रहती रही। देवर ने इस दौरान महिला का लगातार शारीरिक शोषण भी किया। महिला ने देवर से जब शादी के लिये कहा तो वह मुकर गया।

महिला ने विरोध तो किया मगर इसका कोई असर नही हुआ। महिला अपने बच्चो को लेकर मायके आ गयी। मायके से महिला अपने पति के हिस्से की जमीन मॉगने ससुराल पहुॅची तो ससुराल पक्ष ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और घर से निकाल दिया। अब महिला अपने बच्चो के साथ दर दर की ठोकरे खाती घूम रही है। 

महिला अपने पिता के साथ थाने पहुॅची और देवर व ससुरालियो पर कार्रवाई की मॉग की। पुलिस ने जॉच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments