रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश (मनोज पाल)
शासन एवं प्रशासन विभिन्न माध्यमो से बेटी बचाओ - बेटी पढाओ जैसे अभियान को जोर शोर से प्रसारित एवं प्रचारित करने मे लगा है। प्रचार एवं प्रसार के साथ ही साथ प्रशासन ने विभिन्न स्तरो पर अभियान की सफलता हेतु अनेको प्रयास किये है। परन्तु खेद का विषय है कि भौतिक स्तर पर तो शासन व प्रशासन बेटियो को सक्षम बनाने मे जुट चुका है। परन्तु अभी भी आवश्यकता है मानव की रूढिवादी सोच को बदलने की, अपनी रूढिवादी सोच एवं पुत्र मोह मे मानव कई बार ऐसे कारनामे कर देता है जो उसकी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देने के लिये पर्याप्त होते है।
ऐसा ही एक मामला देखने मे आया मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र मे जहॉ एक महिला को केवल इसलिये उसके पति ने घर से निकाल दिया कि पत्नी ने तीन पुत्रियो को जन्म दिया है तथा एक भी पुत्र नही है। महिला ने अपने पति पर यह आरोप भी लगाया है कि उसका पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह उससे शादी करना चाहता है। महिला ने उच्च पुलिस अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है। एस पी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि इस मामले मे शिकायत प्राप्त हुई है तथा महिला थाने मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दे दिये गये है।
मुरादाबाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गॉव सिरकोई भूड़ की निवासी बसन्ती पिछले कई दिनो से पुलिस थानो के चक्कर लगा रही है। लगभग 9 वर्ष पूर्व बसन्ती का विवाह मुरादाबाद केे ही लाइनपार क्षेत्र मे रहने वाले बन्टी के साथ हुआ था। बसन्ती ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि शादी के एक साल बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे ताने देने लगे थे। पुत्र मोह के वशीभूत ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट भी करते थे। इसके बाद बसन्ती ने दो और पुत्रियों को जन्म दिया। तीन पु़ित्रयो के जन्म पर ससुराल पक्ष की नाराजगी और बढ गयी। बसन्ती पर दुखो का पहाड़ टुट पड़ा। बसन्ती के साथ आये दिन मारपीट की जाने लगी। बसन्ती लम्बे समय तक सब कुछ चुपचाप सहती रही।
पीडि़ता अपने परिजनो व बेटियो के साथ एसएसपी कार्यालय पहुॅची। एसएसपी कार्यालय मे उसने अपने लिये न्याय की मॉग की। पुलिस को दी तहरीर मे बसन्ती ने बताया कि बेटा पैदा नही होने के कारण उसके ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया है। बसन्ती ने यह भी आरोप लगाया कि किसी अन्य महिला के साथ उसके पति के अवैध सम्बन्ध है तथा वह उससे शादी करना चाहता है यह भी उसे रास्ते से हटाने का एक कारण है।
Tags :
Distt. Moradabad News
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments