रिपोर्ट - अमरोहा/उत्तर प्रदेश (शुभम शर्मा)
समाज को बदलने का चाहे कितना भी प्रयास किया जा रहा हो परन्तु समाज मे कुछ बुराईयॉ ऐसी व्यापत है जो आज भी रस्मों के नाम पर चली आ रही है और न जाने कितनो का जीवन बर्बाद कर रही है। दहेज प्रथा भी कुछ ऐसी ही सामाजिक बुराई है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रजबपुर की एक युवती ने साहस का परिचय देते हुए दहेज लोभी दुल्हे को बारात लाने से मना कर दिया। युवती ने यही हार नही मानी दुल्हे और उसके परिवार को सबक सिखाने के लिये युवती ने उसके खिलाफ पुलिस मे शिकायत भी दर्ज करायी है। यह जानकर आपको हैरानी अवश्य होगी कि दुल्हा स्वयं ही दिल्ली पुलिस मे एएसआई के पद पर तैनात है। पुलिस ने मामले की जॉच कर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है।
अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र की निवासी प्रीति की कल दिनॉक 18 अप्रैल को दिल्ली के पटेलनगर क्षेत्र मे रहने वाले प्रभात शर्मा के साथ शादी होनी थी। प्रीति के घर मे शादी की सभी तैयारियॉ पूरी कर ली गयी थी। शादी के लिये प्रीति के कपड़ो की खरीदारी, बारातियो के स्वागत का इन्तजाम, शादी के कार्ड आदि सभी तैयारियॉ लगभग हो चुकी थी। केवल बारात आने का ही इन्तजार हो रहा था।
प्रीति के मुताबिक 14 अप्रैल को लग्न की रस्म हुई थी। इस रस्म मे प्रीति के परिजनो ने अपनी हैसियत के अनुसार दस लाख रूपये नगद, कपड़े व गहने वर पक्ष को दिये थे। इस रस्म के सकुशल हो जाने के बाद सभी को कल 18 अप्रैल को बारात के आने का बेसब्री से इन्तजार था। लेकिन प्रीति के सपनो को ग्रहण लग गया और वर पक्ष ने बारात लाने से पूर्व ही दहेज की लम्बी सूची प्रीति के परिजनो के हाथ मे थमा दी। शादी से कुछ समय पूर्व ही दिल्ली पुलिस एएसआई के पद पर तैनात दरोगा प्रभात शर्मा ने दहेज मे 10 लाख रूपये, बोलेरो कार एवं बारातियो को सोने की चैन देने की मॉग रख दी। अचानक इतनी बड़ी मॉग पूरी कर पाने मे प्रीति के परिजन सक्षम नही थे। प्रीति के परिजनो ने दूल्हे व उसके माता पिता से बात करी भी लेकिन वह नही माने।
परिजनो को परेशान देख प्रीति भी परेशान हो उठी। उसने अपने विवाहित जीवन के लिये जो सपने सजाये थे उसके उन सपनो को दहेज रूपी दानव ने उजाड़कर रख दिया था। प्रीति ने साहस का परिचय देते हुए एएसआई प्रभात को फोन किया और शादी करने से इंकार कर दिया। प्रीति के इस फैसले से परिजन परेशान हो उठे, परन्तु प्रीति ने सभी को समझाया कि उसका फैसला क्यों और कितना सही है। बेटी का साहस भरा निर्णय देख परिजनो को भी हिम्मत आयी और पुलिस के पास जाने का निर्णय लिया।
इस मामले मे एएसपी अमरोहा बृजेश सिंह ने बताया कि युवती द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी रजबपुर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। आरोपियो के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्यवाही की जायेगी।
Tags :
Distt. Amroha News
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments