रिपोर्ट - नहटौर/बिजनौर (संजय कुमार शर्मा)
Yu
Yu
नहटौर ब्राहमण सभा, नहटौर के तत्वाधान मे प्राचीन शिव मन्दिर, मौहल्ला चौधरियान मे हवन पूजन का आयोजन किया गया। पूर्ण विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्राहमण सभा के पदाधिकारियों, ब्राहमण सभा के सदस्यो एवं उपस्थित जन समूह ने हवन मे आहुतियॉ देकर सर्व समाज के कल्याण एवं देश की प्रगति के लिये प्रार्थना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये ब्राहमण सभा नहटौर के पदाधिकारीगण व सदस्य पिछले कई दिनो से तैयारियो मे जुटे हुए थे। पदाधिकारीगण एवं ब्राहमण समाज के सदस्य सुबह नियत समय पर शिव मन्दिर पहुॅचे और प्रभु श्री परशुराम को स्मरण कर हवन का शुभारम्भ किया गया। हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित जन समूह ने जय परशुराम के नारे इतने जोरो से लगाये कि मन्दिर परिसर गुॅजायमान हो उठा एवं भक्तिमय माहौल बन गया। सभी ने भगवान परशुराम को स्मरण कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर नहटौर ब्राहमण सभा, नहटौर के अध्यक्ष डा0 शशॉक गौतम, उपाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, कपिल शर्मा, महासचिव आशुतोष शर्मा, संरक्षक उमाकान्त शर्मा एवं डा0 सूरज सहाय शर्मा, चुनमुन शर्मा, सुधीर शर्मा, नीरज भारद्वाज, राकेश अग्रवाल, राहुल त्यागी, पुष्पेन्द्र कुमार, बबलू, कमलकान्त वर्मा, अशोक अग्रवाल, अशोक त्यागी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Tags :
Distt. Bijnor News
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments