रिपोर्ट - नूरपुर/बिजनौर से संवाददाता नितिन मोहन शर्मा।
नूरपुर विधान सभा सीट के लिये भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह के समर्थन मे जहॉ सूबे के मुख्यमन्त्री व उप मुख्यमन्त्री सहित कई दिग्गज नेता जन सभा व जनसम्पर्क अभियान मे जुटे है, वही अवनी सिंह ने स्वयं नूरपुर के मौहल्ला रामनगर स्थित महाकाली मन्दिर जाकर दर्शन किये एवं चुनावी रण मे विजय प्राप्ति हेतु प्रार्थना की।
पाठको को स्मरण कराना चाहूॅगा कि नूरपुर विधान सभा सीट से पूर्व विधायक स्व0 लोकेन्द्र सिंह की पत्नी अवनी सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी के रूप मे चुनाव मे उतारा है। अवनी सिंह के समर्थन मे भाजपा, हिन्दू युवा वाहिनी समेत स्वयं सूबे के मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ एवं उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य भी जन सभाओ का आयोजन कर चुके है। भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह के पति स्व0 लोकेन्द्र सिंह की एक सड़क दुर्घटना मे असमय मृत्यु हो गयी थी। उनकी मृत्यु के कारण ही नूरपुर विधान सभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गयी है।
आगामी 28 मई को मतदाता का रूख क्या रहेगा, मतदाता किसे अब अपना नेता चुनेगा यह तो भविष्य के गर्भ मे छिपा है किन्तु भाजपा की प्रदेश सरकार इस सीट से अपने प्रत्याशी की जीत दर्ज कराने के लिये पूरी तरह प्रयासरत है तथा भाजपा की जनसभाओं मे भी अच्छी खासी भीड़ जुट रही है।
जनसभा व जनसम्पर्क अभियान से अलग कल भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह ने मन्दिर जाकर महाकाली के दर्शन कर विजय कामना की। इस मौके पर उनके साथ तमाम लोग उपस्थित रहे जिनमे मुख्य रूप से मास्टर केसरी सिंह, नीरज त्यागी, दिनेश चौहान, पन्डित सौरभ शर्मा, वार्ड मेम्बर दीपक शर्मा, के0के0 शर्मा, शिव कुमार चौहान, राजीव चौहान, अशोक राजपूत, दिनेश चौहान, संजीव जोशी, प्रेमपाल सिंह रवि, गौरव चौहान, अमर चौहान एवं महिला वर्ग से मिथलेश चौहान, सर्वेश त्यागी, मन्जू चौहान, अन्जू चौधरी, प्रतिभा चौधरी, अंजली वर्मा, कमलेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
Tags :
Distt. Bijnor News
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments