रिपोर्ट - नूरपुर/बिजनौर से संवाददाता नितिन मोहन शर्मा।

जन्माष्टमी का पर्व शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाया जाये एवं नगर मे इस दौरान कोई अप्रिय घटना न घटित हो इसके मददेनजर शुक्रवार को थाना परिसर नूरपुर मे शान्ति समिति की एक बैठक बुलायी गयी। इस बैठक मे नगर के सम्मानित व सभ्रान्त लोग शामिल रहे। सभा मे उपस्थित समूह मे सभी धर्मो के अनुयायी शामिल थे। सभी ने अपने अपने स्तर पर जन्माष्टमी का त्यौहार शान्ति पूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाये जाने हेतू अपने सुझाव दिये।
बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बिजनौर, उमेश कुमार सिंह ने की तथा संचालन हरभजन सिंह ने किया। पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन मे कहा कि त्यौहार के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होने अपने सम्बोधन मे क्षेत्रीय निवासियो से भी आपसी भाईचारा बनाये रखने मे सहयोग देने की अपील की।
जिलाधिकारी बिजनौर अटल कुमार जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नूरपुर नगर का माहौल बहुत सुन्दर है। उन्होने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा शान्ति पूर्वक निकाली जाये, शोभा यात्रा के मार्ग मे किसी प्रकार की बाधा नही आनी चाहिये। जिलाधिकारी ने नगर पालिका कर्मियो को शोभा यात्रा मार्ग पर विशेष रूप से सफाई पर ध्यान देने को कहा तथा आवश्यक निर्देश दिये। नगर के पूर्व चैयरमेन व वर्तमान चैयरमेन पति हाजी इरशाद अली ने शोभा यात्रा के दौरान हर सम्भव सहायता किये जाने का भरोसा दिलाया।
इस सभा मे सभासद संजीव जोशी, राजेन्द्र चौधरी, राशिद अंसारी, मौहम्मद रफी, बसपा नेता इसरार नबी, भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक राजपूत, धर्मेन्द्र जोशी, प्रेमपाल सिंह रवि, रविन्द्र सिंह, मुकुल गुप्ता, नसीम अहमद, मौलाना अब्दुल वहाब आदि लोग उपस्थित रहे।