अभी तक पाठक संख्या |
सोमवार, अप्रैल 04, 2022
Home
Distt. Amroha News
अमरोहा - अराजक तत्वों ने दरगाह में लगायी आग, जलाये धार्मिक ग्रन्थ, मौके पर पुलिस व अर्धसैनिक बल तैनात
अमरोहा - अराजक तत्वों ने दरगाह में लगायी आग, जलाये धार्मिक ग्रन्थ, मौके पर पुलिस व अर्धसैनिक बल तैनात
आज सोमवार की सुबह अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इस घटना से एक वर्ग विशेष में आक्रोश व्याप्त हो गया। धार्मिक स्थल में आगजनी की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कई थानों से पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया और हालात काबू किये गए। एएसपी व सीओ सिटी ने मौके का मुआयना किया। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मौके पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
धार्मिक स्थल में आग लगा दिए जाने की ये घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गाँव काकर सराय की है। गाँव की पूर्व दिशा में कब्रिस्तान है। इस कब्रिस्तान के बगल में ही सैकड़ो वर्ष पुरानी एक दरगाह भी है। रविवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने इस दरगाह के अंदर आग लगा दी। आज सोमवार की सुबह करीब 6 बजे सफाई करने पहुँचे गाँव निवासी नाजिम ने देखा कि दरगाह के अंदर सभी सामान जला पड़ा था। मौके पर धार्मिक किताबे भी जली हुई मिली। लोगो के मुताबिक 7 धार्मिक किताबो को भी जला दिया गया है। घटना की खबर फैलते ही काकर सराय समेत क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। इस घटना से वर्ग विशेष के लोगो में रोष व्याप्त हो गया।
उक्त घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा व थाना अध्यक्ष अमरोहा देहात बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। सुरक्षा के लिहाज से अमरोहा नगर, नौगांवा सादात और थाना डिडौली से भी पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया। मौके पर मौजूद रहे एएसपी व सीओ सिटी ने आक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर शांत किया। घटना के बाद से क्षेत्र में एलआईयू व इंटेलिजेंस सक्रिय हो गयी है। पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फ़िलहाल सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मौके पर पुलिस व अर्धसैनिक बल तैनात किये गए है।
Tags
# Distt. Amroha News

About न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये घनश्याम शर्मा, जिला प्रभारी अमरोहा/उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट।
Distt. Amroha News
By
न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये घनश्याम शर्मा, जिला प्रभारी अमरोहा/उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट।
at
4/04/2022 01:03:00 pm

Tags:
Distt. Amroha News