AD BANNER

शनिवार, मार्च 02, 2019

thumbnail

धामपुर - भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली विजय संकल्प बाईक रैली, संगठन मंत्री ने किया प्रत्येक गॉव तक संदेश पहुॅचाने का आहवान

रिपोर्ट - धामपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी विपिन कुमार।
                 

blog counter
 आज 02 मार्च 2019 को आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा की स्थिति को मजबूत बनाये रखने एवं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे चल रही केन्द्र सरकार की उपलघियो को क्षेत्र के गॉव - गॉव तक पहुॅचाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओ की एक बाईक रैली निकाली गयी। इस बाइक रैली को नाम दिया गया था विजय संकल्प बाइक रैली।

भाजपा कार्यकर्ताओ की यह बाइक रैली धामपुर नगर के नहटौर रोड स्थित शिखर शिशु सदन स्कूल के विशाल मैदान से प्रारम्भ हुई। इस अवसर पर भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा की स्थिति को मजबूत बनाने के लिये यह आवश्यक है कि भाजपा की केन्द्र सरकार के उन प्रयासो एवं नीतियो को प्रत्येक गॉव व जन - जन तक पहुॅचाया जाये जो वास्तव मे जन कल्याणकारी है तथा क्षेत्रवासियो ने ही नही अपितु देशवासियो ने भी उनका लाभ लिया है। उन्होने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे ही भारतवर्ष विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाने मे सक्षम हुआ है तथा एक बड़ी शक्ति के रूप मे उभर रहा है। 

भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करने के उपरान्त संगठन मंत्री अजय कुमार ने झन्डा दिखाकर बाइक रैली का शुभारम्भ किया। विजय संकल्प बाइक रैली मे सवार भाजपा कार्यकर्ताओ का समूह जैसे ही सड़को पर पहुॅचा वातावरण पूर्ण रूप से भाजपामय हो उठा एवं जय श्री राम के नारो से वातावरण गूॅज उठा।

इस कार्यक्रम मे पूर्व सॉसद एल0बी0 रावल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रश्मि शर्मा रावल, भूपेन्द्र चौहान, प्रमोद राठी, पुरूषोत्तम अग्रवाल, राकेश चौधरी, दयाराम सैनी, विधान सभा प्रभारी विनीत कौशिक, जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, राघव शरण गोयल, विवेक राज सोनी, सुनील गुप्ता, यशपाल तुली, राजेन्द्र कात्यायन, गौरव पोश्वाल, ज्योति सिंह, कामेश्वर राजपूत, अनीता चौहान, धामपुर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, अश्वनी शर्मा, जितेन्द्र, आदित्य चौहान, सुभाष चौहान सहित सैंकड़ो की संख्या मे बाइक सवार शामिल रहे। 

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments