AD BANNER

शुक्रवार, अगस्त 02, 2019

thumbnail

धामपुर - उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ के बैनर तले राजषि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट - धामपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी विपिन कुमार। 
visitor counter
धामपुर नगर के मौहल्ला खातियान में उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ के बैनर तले गत वर्षो की परंपरानुसार महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्रभाषा हिंदी के अनन्य सेवक राजषि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती पर विचार एवं काव्य गोष्ठी  में कवि, शायरो व भावपूर्ण पुष्पांजलि का आयोजन उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ के अध्यक्ष हरिकांत शर्मा के आवास पर किया गया। युवा शायर विरेन्द्र बेताब का कहना था कि 'उन शहीदों को मेरा शत शत नमन, देश पर जो मिटे अमर हो गये। डॉक्टर सुरेंद्र सरस ने कहा के वीर भगत सिंह तुम फिर आओ निज देश पुन: बेहार बड़ा देशभक्त और धर्म प्रेमी लोगों का यहां अकाल पड़ा। डॉक्टर अनिल शर्मा अनिल ने आहवान करते हुए कहा कि आज भी उनको नमन कर रही जनता हिंदुस्तान की। युगो युगो तक कब रहेगी वीरों के बलिदान की कभी राम सिंह सुमन ने उदगार थे फिरंगी की बंदूकें उगलती थी निरन्तर गोलियां,  जांबाज अपने बोलते इकबाल की बेटियां। 

उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ के मुख्य अतिथि डॉक्टर सारंग देश असीम ने कहा की पुरुषोत्तम दास टंडन भारतीय साहित्य एवं राजनीति जगत के दमकते सूर्य थे, उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति हम नतमस्तक है। राजषिर का सम्मान देव रहा बाबा ने भी किया डॉक्टर सरोज मार्कंडेय ने अपने संबोधन में कहा कि राजषिर पुरषोत्तम दास टंडन स्वतंत्र सेनानी थे उन्होंने स्वतंत्रता के लिए स्वदेशी को अपनाया। उन्होंने भारतीय संस्कृति के पोषण एवं संरक्षण पर बल दिया राष्ट्रभाषा हिंदी उन्हीं के प्रयासों से ही संविधान की भाषा बन पाई। 

10 दिन में 11 देशों में हिंदी का प्रचार प्रसार करके लौटी एसबीआई कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर पूनम चौहान ने कहा कि उन्होंने दुष्यंत सामान बुजुगो के आशीर्वाद का परिणाम है,  हिंदी यूएसए की भाषा मैं यह इतिहास हमने ज्ञापन के माध्यम से किया है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सरोज मारकंडे व संचालन उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ के अध्यक्ष हरि कांत शर्मा ने किया। कार्यक्रम में नरेश वर्मा, अजय पाल शर्मा, श्रीकांत शर्मा, विभूति कांत शर्मा, इंदु कांत शर्मा, बाबू सिंह निराला, अमित गुप्ता, नरेंद्र जीत अनाम, राजकुमार वर्मा, राजकुमार सिंह, ऐजाम धामपुरी, यशपाल,रजनीश शर्मा आदि ने अपनी रचनाओं प्रस्तुत करके कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में शायर विनय शर्मा घायल के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।


Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments