AD BANNER

सोमवार, अगस्त 26, 2019

thumbnail

नूरपुर - उत्साह के साथ निकाला गया भव्य रामडोल का जूलूस, पुलिस प्रशासन ने किये व्यापक इंतजाम

रिपोर्ट - नूरपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी चॉदपुर नितिन मोहन शर्मा।
visitor counter
जन्माष्टमी उत्सव के उपरान्त निकाली जाने वाली रामडोल शोभा यात्रा नगर मे बड़े ही उत्साह व श्रद्वा के साथ कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शान्तिपूर्वक रविवार शाम को निकाली गयी। शोभा यात्रा नूरपुर थाना शिव मन्दिर से प्रारम्भ होकर अपने निर्धारित मार्गो से निकलती हुई प्राचीन शिव मन्दिर पर जाकर समाप्त हूई। रामडोल शोभा यात्रा का शुभारम्भ मन्दिर के पुजारी बाबा जगदीश ने नारियल फोड़कर किया।

रामडोल शोभा यात्रा मे शामिल दर्जनो मनमोहक झॉकिया नगरवासियो के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। भव्य रामडोल शोभा यात्रा का निर्धारित मार्ग पर कई स्थानो पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। रामडोल शोभा यात्रा मे महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह, भाजपा नेता सीपी सिंह, भाजपा नेत्री अलीशा हुसैन सिददकी, पूर्व उप चैयरमेन राजेन्द्र सिंह, मास्टर हितेन्द्र चौहान, योगेश शर्मा, के0के0 शर्मा, सरदार हरभजन सिंह अमन, गुरनाम सिंह, प्रणय मनु गुप्ता, मुकेश गुुप्ता, नवीन कुमार, रविन्द्र भन्डारी, सरदार रविन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र शेखावत, अरूण शर्मा, राजू अग्रवाल, पन्डित सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा, अंकित जोशी, सचिन जोशी, जितेंद्र बैस, संजीव चौधरी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

पत्रकार संगठन की ओर से नितिन मोहन शर्मा, गुणवन्त सिंह राठौर, चौधरी शेर सिंह, इन्दर सिंह चौहान, चौधरी वीरेन्द्र सिंह, अर्पित त्यागी, वीरेन्द्र शर्मा, आशु शर्मा आदि मौजूद रहे। 

पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने हेतु व्यापक इंतजाम किये थे। पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करते हुए 5 पुलिस क्षेत्राधिकारियो जिनमे नजीबाबाद से महेश कुमार व चॉदपुर से राकेश श्रीवास्तव भी शामिल थे के नेतृत्व मे 10 थाना प्रभारियो समेत 300 कॉस्टेबल, 50 महिला कॉस्टेबल, दो प्लाटून पीएसी, आपात कालीन स्थिति से निबटने हेतु अग्निशमन वाहन आदि तैनात किये गये थे।

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments