AD BANNER

बुधवार, अक्टूबर 02, 2019

thumbnail

नहटौर - आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान मे किया गया भव्य राम बारात का आयोजन (देखे वीडियो)

रिपोर्ट -  नहटौर/जिला बिजनौर से संवाददाता अनवार अहमद। 
web counter
जनपद बिजनौर के नहटौर नगर मंगलवार को उस समय राम की भक्ति मे डुबा नजर आया जब श्रीराम की भव्य बारात रूपी शोभा यात्रा अपने निर्धारित मार्गो से निकाली गयी। राम बारात शोभा यात्रा का शुभारम्भ पूर्व भाजपा सांसद यशवंत सिंह ने किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर सैनी, भाजपा के सिद्धांत जैन आदि मंचासीन रहे। मिडिल स्कूल प्रॉगण मे गत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान मे बड़े पर्दे पर रामायाण का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसको देखने के लिये स्थानीय निवासियों के साथ ही साथ आसपास के क्षेत्रो के निवासी भी प्रतिदिन वहॉ पहुॅच रहे है। मंगलवार को आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान मे ऐतिहासिक राम बारात का आयोजन किया गया।

इस आयोजन मे विभिन्न मनमोहक झॉकिया व बैन्ड शामिल रहे। राम बारात मे मुख्य आकर्षण श्री कृष्ण व राधा की रासलीला, महाकाली की प्रचन्ड रूप मे दैत्यो का संहार करती झॉकी व शिव - पार्वती का नृत्य विशेष आकर्षण का केन्द्र बने रहे। इन सबके अतिरिक्त इस शोभा यात्रा में शामिल प्राचीन अखाड़ा, जिसमे नौजवान अपने हुनर को प्रदर्शित कर रहे थे ने भी दर्शको को आकर्षित किया । शोभा यात्रा मे शामिल की गयी प्रत्येक झॉकी मनमोहक छटा बिखेर रही थी।

शोभा यात्रा मे नगर के अलावा विशेष रूप से बाहर से बुलाये गये बैन्ड भी मधुर भक्तिमय संगीत की धुने बिखेर रहे थे। यह राम बारात नगर के जिस मौहल्ले एवं मार्ग से निकली वहॉ देखने वालो का तॉता लग गया। घरो के बाहर एवं छतो पर अपार जन समूह इन मनमोहक झॉकियो को निहारता देखा गया। शोभा यात्रा मे सबसे आगे अखाड़ा चल रहा था। इस भक्तिमय आयोजन मे भी देशभक्ति का अंश देखने को मिला। अमर जवान ज्योति की प्रस्तुति ने राम भक्ति के रस से सराबोर हो रहे दर्शको को देश भक्ति के भाव से भी ओत प्रोत किया।

बग्गी मे सवार भगवान राम व लक्ष्मण की झॉकी सबसे अन्त मे चल रही थी और उनके आगे चल रहा था विशाल जनसमूह व देवी देवताओ के रूप मे कलाकार जो भगवान राम की बारात के शामिल होने पर हर्षोन्माद के वशीभूत होकर नाच रहे थे और गा रहे थे। शोभा यात्रा दोपहर के समय प्रारम्भ हुई थी और नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई रात्रि लगभग साढे 9 बजे आसपास दाल मिल पर जाकर समाप्त हुई जहॉ प्रमुख व्यवसायी बालेश अग्रवाल जी ने राम बारात रूपी शोभा यात्रा मे शामिल सभी को जलपान कराया।

शोभा यात्रा मे नगर के तमाम गणमान्य मौजूद रहे। मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष वैभव गोयल , भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, भुर्जी समाज नहटौर के अध्यक्ष अशोक चन्द्रा, बालेश अग्रवाल, संजय शर्मा (मुनीम जी), दैनिक सांध्य चिंगारी के नगर संवाददाता ऋषभ जैन, मोहित शर्मा व आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य आदि शामिल रहे। न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव चैनल/पोर्टल की टीम मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम को शत शत नमन करती है एवं आपसी सदभाव व विश्व शान्ति की कामना करती है।
02:55 PM, 02/10/2019

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments